प्रतापगढ़ । पंचायत में ग्रामीणों का तुगलकी फरमान फरमान सामने आया है।पंचायत के फैसले पर एक महिला का सर मुंडवा कर मुंह पर कालिख पोत कर गांव में घुमाया गया। गांव के लड़के से प्रेम प्रसंग के चलते आपत्ति करते हुए ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर मुंह पर कालिख पोत पोतने और बाल काटने का फरमान दिया था। पंचायत के फैसले के बाद प्रेमी मौका पाकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने महिला को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और मुह पर कालिख पोत दी और बाल भी काट दिया। ग्रामीणों के चंगुल से छूटकर भागे प्रेमी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई, पंचायत में शामिल दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया है। कटे हुए बाल पुलिस ने बरामद किया।घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामला हथिगवां थाना क्षेत्र के छोटकी इब्राहिमपुर गांव का बताया जा रहा है। यहां पर एक महिला को तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा करीब 12 साल का है, दो बेटियां छोटी हैं। महिला का पति मुंबई में रहकर नौकरी करता है। आरोप है कि महिला का प्रेम प्रपंच गांव के ही एक युवक से चल रहा है। यह बात धीरे-धीरे गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति की, लेकिन युवक का महिला के घर आना जाना बंद नहीं हुआ। गांव का माहौल खराब न हो इस को लेकर लोगों ने इस तरह के प्रेम प्रपंच पर रोक लगाने की बात कही, लेकिन दोनों के बीच संबंध जारी रहा। इस को लेकर कई बार पहले भी पंचायत हो चुकी थी। रविवार को ग्रामीणों की पंचायत हुई। दोनों के प्रेम प्रपंच को गांव के मान सम्मान से जोड़ते हुए दोनों को दंडित करने का फरमान सुनाया गया। पेड़ से बांधकर दोनों के मुंह पर कालिख पोतने और उनके बाल काटने का निर्णय लिया गया। यह सुनकर पंचायत में मौजूद प्रेमी ग्रामीणों के चंगुल से भाग निकला। ग्रामीणों ने विवाहिता को पकड़ लिया और बगीचे में ले जाकर पेड़ से बांध दिया। उसके मुंह पर कालिख पोत दी गई और बाल भी काट दिया। उधर, ग्रामीणों के चंगुल से छूटकर भागे प्रेमी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो खलबली मच गई। कई थानों की पुलिस गांव में पहुंच गई। पंचायत में शामिल दर्जन भर से अधिक लोगों को पुलिस थाने लेकर आई और उनसे पूछताछ कर रही है। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
घटना की बाबत सीओ कुंडा अजीत सिंह ने बयान जारी कर बताया कि हथिगवां थाना के कुढ़ा इब्राहिम पुर में अवैध सम्बन्ध का पति विरोध करता था नहीं मानने पर गांव के लोगों ने महिला को बांध कर बाल मूंड कर चेहरे पर कालिख पोत कर पेड़ में बांध दिया इस मामले में पंद्रह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पांच लोगों के गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।