Wednesday, October 16, 2024

Loksabha election कैसे होता भाजपा का बेड़ा पार,जब अपना अपना बूथ ही हार गए भाजपा के खेवनहार !प्रत्याशी भी नही जीत पाए अपना बूथ…

अम्बेडकरनगर।लोकसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है।सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा जीत दर्ज कर चुके हैं।सपा के खेमे में खुशी है तो भाजपा में सन्नाटा पसरा है।भाजपा की करारी हार के बाद अब हार के कारणों को लेकर चर्चा हो रही है।इन सबके बीच जब भाजपा के बड़े नेताओं के बूथों पर नजर पड़ी तो वहां का चुनाव परिणाम देख कर भाजपाइयों के होश उड़ गए।भाजपा के तमाम दिग्ज अपना बूथ हार गए।भाजपा के बड़े नेताओं में जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा अपना बूथ जिताने में सफल रहे हैं।राजनीतिक जानकारों के मुताबिक सपा की जीत और भाजपा की हार में कई मुद्दे महत्वपूर्ण रहे।



अपना बूथ ही हार गए भाजपा के मठाधीश

जिले में भाजपा का संगठन काफी बड़ा है।लोकसभा चुनाव में लग्जरी गाड़ियों से फर्राटा भरने वाले नेता अपना ही गांव और बूथ नही जिता सके।अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडे अपना ही बूथ गए हैं।

रितेश पांडे ने अकबरपुर विधानसभा के बूथ संख्या 82 पर मतदान किया था जहां से भाजपा को हार मिली है।यही नही रितेश पांडे के पैतृक गांव में भी दोनों बूथों पर रितेश पांडे को शिकस्त मिली है।

भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयम्बक तिवारी भी अपना बूथ नही जितवा पाए हैं।

भाजपा के एमएलसी हरिओम पांडे भी बूथ हार गए ।

टांडा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कपिल देव वर्मा,पूर्व विधायक संजू देवी अपना बूथ हार गई हैं।भाजपा ने जिन दो नेताओं को चुनाव से पहले पार्टी में शामिल करा कर माहौल बना रही थी वो भी ढाक के तीन पात हो गए हैं।

पार्टी में शामिल हुए अकबरपुर नगरपालिका के चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा अपने पैतृक गांव सदर पुर का बूथ हार गए हैं जबकि अकबरपुर नगरपालिका के बूथ संख्या 101 को जीतने में सफल रहे हैं। यहां भाजपा को पांच सौ से अधिक वोट मिला है।अकबरपुर ब्लाक प्रमुख के पति आनन्द वर्मा अपना अपना बूथ हार गए हैं।भाजपा के जिला मंत्री विनय पांडे भी अपना बूथ हार गए हैं।भाजपा के तमाम ऐसे नेता हैं जो अपना बूथ नही जीत सकें हैं।



भाजपा के इन नेताओं ने बचाई लाज

जिले में भाजपा की करारी हार के बीच कुछ ही नेता अपनी लाज बचाने में सफल हुए हैं।जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा अपना बूथ जिताने में सफल हो गए हैं।

कटेहरी विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी और वरिष्ठ भाजपा नेता रमा शंकर सिंह भी अपना बूथ जितवाने में सफल हो गए हैं। लालजी वर्मा जीत दर्ज कर चुके हैं।सपा के खेमे में खुशी है तो भाजपा में सन्नाटा पसरा है।भाजपा की करारी हार के बाद अब हार के कारणों को लेकर चर्चा हो रही है।इन सबके बीच जब भाजपा के बड़े नेताओं के बूथों पर नजर पड़ी तो वहां का चुनाव परिणाम देख कर भाजपाइयों के होश उड़ गए।भाजपा के तमाम दिग्ज अपना बूथ हार गए।भाजपा के बड़े नेताओं में जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा अपना बूथ जिताने में सफल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!