Wednesday, October 16, 2024

धार्मिक जलसा में झंडा लगाने को लेकर हुई पत्थरबाजी और चले लाठी डंडे,मुकदमा दर्ज

अंबेडकरनगर । धार्मिक कार्यक्रम के दौरान झंडा लगाने को लेकर दो गुटों में जम कर विवाद हुआ।दोनो गुटों में जम कर लाठी डंडे चले और दोनो ही तरफ से पत्थरबाजी हुई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।गांव में माहौल तनाव पूर्ण है जिसके मद्देनजर पुलिस तैनात है।एसपी डॉ कौस्तुभ ने गांव का दौरा कर हालात का जायजा लिया।

मामला सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इटौरा का है।बताया जा रहा है कि गांव में मुस्लिम धर्म के लोगों द्वारा धार्मिक जलसा का आयोजन किया जा रहा था।जिसके लिए मस्जिद के पास झंडा लगाया जा रहा था।गांव के ही मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग झंडा लगाने का विरोध कर रहे थे।जिसके बाद दोनो पक्षों में विवाद हो गया।बात इतनी आगे बड़ गई कि दोनो ही तरफ से लाठी डंडे चलने लगे।दोनों ही तरफ से बड़ी संख्या में लोग बाहर आ गए और एक दूसरे पर पत्थर बाजी करने लगे।पूरे घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि किस तरह महिलाएं और बच्चे पत्थर चला रही हैं। हलाकि वीडियो में कुछ लोग विवाद को रोकते हुए भी नजर आ रहे हैं।गांव में विवाद की सूचना मिलते ही एसपी डॉ कौस्तुभ भरी पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और हालात का जायजा लिया। एसपी डॉ कौस्तुभ ने इस मामले में पुलिस को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है।गांव में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए मौके पर पुलिस मौजूद है।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी विशाल पांडे ने बताया कि ग्राम इटौरा में मुस्लिम समुदाय द्वारा धार्मिक जलसा का आयोजन किया जा रहा था।इसी के दौरान मस्जिद के पास झंडा लगाने को लेकर मुस्लिम समुदाय के ही दूसरे पक्ष द्वारा विरोध किया गया जिसके बाद विवाद हो गया।सम्मनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है दोषियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!