Wednesday, October 16, 2024

साथियों संग बंदूक के बल पर पति ने ही कर लिया अपनी पत्नी का अपहरण,चले लाठी डंडे…

प्रयागराज । संगम नगरी प्रयागराज में पति द्वारा अपनी ही पत्नी को अगवा करके जबरन उठा ले जाने का मामला सामने आया है। पति ने बंदूक के बल पर पत्नी को अगवा किया और फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पत्नी के ससुराल नही जाने पर पति ने साथियों के साथ जबरदस्ती अगवा कर ले गया।पुलिस ने महिला के घरवालों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति और उसके साथियों की तलाश में जुट गई है। खास बात ये है कि इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो अब तेज़ी से वायरल भी हो रहा है।

मामला प्रयागराज के गंगा पार इलाके हंडिया थाना क्षेत्र के बरौत का है जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी को साथियों के साथ मिलकर बंदूक के बल पर अगवा कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि महराजगंज के रहने वाले मुकेश सोनी  की शादी प्रयागराज के हंडिया इलाके में हुई थी। शादी के बाद पत्नी काफी दिनों से अपने मायके में ही रह रही थी और इसी बात से पति नाराज रहता था। पति को ये बात इतनी नागवार लगी कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्नी को अगवा करने की योजना बना डाली। जिसके बाद पति अपने साथियों के साथ महराजगंज से प्रयागराज अपने ससुराल पहुंचा और अपनी पत्नी को बंदूक के बल पर अगवा करके जबरन उठा ले गया। इस दौरान महिला के घर वालों ने पति और उसके साथियों को रोकने की कोशिश की जिसके चलते दोनों पक्षो में मारपीट भी हुई और इस घटना में कुछ लोग घायल भी हुए। लेकिन असलहे के बल पर पति और उसके साथियों ने महिला को जबरन गाड़ी में खीचकर अगवा करके फरार हो गए। खास बात ये है कि इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमे साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पति अपनी ही पत्नी को बंदूक के बल पर अगवा कर रहा है।

महिला के घर वालो का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल में उसे रोजाना प्रताड़ित किया जाता था। जिसके चलते महिला अपने मायके में ही रह रही थी लेकिन पति लगातार महिला पर ससुराल आने का दबाव बनाता था। डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया कि पुलिस ने महिला के घर वालो की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!