Wednesday, October 16, 2024

बलात्कार के जुर्म के आरोप में भाजपा का सोशल मीडिया सहप्रभारी गिरफ्तार…

अम्बेडकरनगर।बलात्कार के जुर्म के आरोप में भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार बलात्कार का आरोपी खुद को भाजपा का मंडल उपाध्यक्ष और विधानसभा का सोशल मीडिया का सह संयोजक बताता है।गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।जिस मामले में गिरफ्तारी हुई है वह तकरीबन छ माह पुराना है।

मामला जिले के कटका थाना क्षेत्र का है।कटका थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में यह आरोप लगाया था कि वह एक निजी स्कूल में संविदा पर अध्यापिका है ।कटका थाना क्षेत्र के ग्राम जल्दीपुर निवासी आशाराम उसके साथ उसी स्कूल में संविदा पर पढ़ाता है।आरोप है कि बीते 20 जानवरी को दोपहर में आशाराम ने स्कूल के काम के बहाने उसे एक गांव में ले गया।वहां एक घर के अंदर ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और जबान खोलने पर जान से मारने की धमकी दिया।वारदात के तकरीबन छ माह बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है।बताया जा रहा है कि योगादिवस के दिन आशाराम ने कोई हरकत की थी जिसके बाद पीड़िता ने पुराने मामले को लेकर तहरीर दिया था।

बलात्कार के जुर्म के आरोप में गिरफ़्तार आशाराम भाजपा से जुड़ा है।आशाराम के फेसबुक अकाउंट को जब खंगाला गया तो उसने अपने फेसबुक पर खुद को भाजपा का मंडल उपाध्यक्ष और जलालपुर विधानसभा का सोशल मीडिया सह संयोजक लिखा है।भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रितेश पांडे और प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी के साथ फोटो भी पोस्ट किया है।आशाराम का भाजपा से क्या रिश्ता है इसे जानने के लिए जब भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयम्बक तिवारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नही हो पाया।भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि जिले में बहुत पदाधिकारी हैं इस लिए सबके बारे में जानकारी नही रहती हो सकता है ये चुनाव के समय किसी पद पर रहे हों ।

कटका थानाप्रभारी यादवेंद्र सोनकर ने बताया कि अभी दो दिन पहले तहरीर मिली थी,मुकदमा दर्ज कर आशाराम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!