Wednesday, October 16, 2024

आंसुओ में छलका दर्द,मंच पर रोती नजर आईं भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य…!

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन से पूर्व मंच पर बैठी सासंद की आंखो में अचानक से आंसू छलक आए। रोती हुई संघमित्रा के आंसु शायद बगल में कुर्सी पर बैठी माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी को भी नही दिखाई दिए,और वो मोबाइल फोन काॅल पर किसी से बात करती रही। इस दौरान सासंद संघमित्रा ने बहते हुए आंशु रोकने का दोनों हाथों रोकने और लोगों से छुपाने का प्रयास किया। लेकिन वहां मौजूद किसी ने यह नजारा अपने कैमरे में कैद कर लिया।

सासंद संघमित्रा का सीएम के आने से पहले रोते हुए वीडियो सामने आने के बाद तरह-तरह के क्यास और चर्चा का दौर शुरू होना भी लाजिमी है। सो शुरू हो गया कुछ लोगों ने चर्चा शुरू कर दी है कि सासंद संघमित्रा शायद बदायूं लोकसभा क्षेत्र से टिकट कटने से आहत हो इसलिए वो अपने आंशु ना रोक सकी और मंच पर ही उनके आंसुओं का सैलाब आ गया। दूसरी तरफ अलग-अलग क्यास भी लगाए जाने लगे हालांकि वजह चाहें जो,भी हो यह तो संघमित्रा ही बेहतर बता सकती है लेकिन योगी आदित्यनाथ के आने पहले मंच पर उनके आंशु छलकना माना जा रहा है कि कोई तो कहानी उनके अंशुओं के पीछे रही होगी।

बदायू क्लब में बने सीएम योगी आदित्यनाथ के मंच पर रोती हुई सासंद संघमित्रा का सामने आया वीडियो यह 16 सेकंड का है। जिसमें वो दोंनो हाथों से आंख पोछती हुई संभवत: अपने आंशुओं को छुपाने का प्रयास कर रही है। उनके ठीक पीछे भाजपा के जितेंद्र यादव बैठे नजर आ रहे है। वही बगल में ही माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी किसी से मोबाइल फोन काॅल पर व्यस्त दिख रही है। संघमित्रा रोती नजर आई तो लोगों ने क्यास लगाने शुरू कर दिए कि शायद संघमित्रा टिकट कट जाने से आहत है उनका दर्द आज मंच पर साफ नजर आ गया।

गौरतलब है कि सासंद संघमित्रा मौर्य स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी है। और उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनावों बदायूं से सपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अनुज धर्मेन्द्र यादव को  मात दी थी।
इस दफा 2024 के चुनावों में भाजपा ने उनका टिकट काटकर संघ से जुड़े रहे स्थानीय प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य को सपा के शिवपाल के मुकाबले मैदान में उतारा है।
दो अप्रैल मंगलवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का बदायूं क्लब में प्रबुद्व वर्ग सम्मेलन का आयोजन तय था। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!