Wednesday, October 16, 2024

अंबेडकरनगर में सियासी भगदड़ ! भाजपा और बसपा को लगा झटका,पूर्व विधायक भाजपा छोड़ सपा में शामिल…

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर जिले की सियासत में बड़ा उलट फेर हुआ है।लोकसभा चुनाव जीतने का ख्वाब देख रही बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।पूर्व विधायक सुभाष रॉय भाजपा छोड़ कर सपा में शामिल हो गए हैं।वहीं बसपा को भी गहरा आघात पहुंचा है।बसपा के बड़े ठाकुर नेता प्रो राजेश सिंह भी पार्टी छोड़ कर सपा में शामिल हो गए।दोनों ही नेता लखनऊ में पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ग्रहण किया।

भाजपा छोड़ कर सपा में शामिल होने वाले सुभाष रॉय जलालपुर विधानसभा से विधायक रह चुके हैं।जलालपुर विधानसभा में इनकी मजबूत पकड़ है।सुभाष रॉय को लेकर अटकलों का दौर काफी दिनों से चल रहा था और आज वे सपा के लोकसभा प्रत्याशी लालजी वर्मा के साथ पार्टी कार्यालय पहुंच कर सपा में शामिल हुए।

बसपा के राजेश सिंह भी जलालपुर के बड़े नेता में शुमार हैं।इनके पिता स्व शेर बहादुर सिंह कई बार विधायक रहे और एक बड़े ठाकुर नेता के रूप में जाने जाते थे।राजेश सिंह की भी पहचान एक क्षत्रिय नेता के रूप में है।राजेश सिंह तीन बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं हलाकि हर मामूली वोटों से इन्हें हार का सामना करना पड़ा।

  • इन दोनों नेताओं के बड़ी संख्या में इनके समर्थक ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य भी सपा में शामिल हुए।लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल बदल करना भाजपा और बसपा के लिए बड़ा झटका है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!