Thursday, October 17, 2024

मंच से बोले योगी सरकार के पूर्व मंत्री, 42 साल में इतना भ्रष्टाचार कभी नही देखा…

प्रतापगढ़ । लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद अब सरकार की व्यवस्था को लेकर बीजेपी में भी विरोध के आवाज उठने लगे हैं।वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री ने भरे मंच से भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा कर योगी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।पूर्व मंत्री मोती सिंह ने कहा कि अपने 42 साल के राजनीतिक जीवन में मैने इतना भ्रष्टाचार कभी नही देखा जितना अब है।

बीते बृहस्पतिवार को प्रतापगढ़ जिला के पट्टी ब्लाक सभागार में आयोजित मतदाता सम्मान समारोह के दौरान भाजपा के पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती’ ने पुलिस व प्रशासन पर हमला बोलते हुए योगी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया, मंच से सभा को सम्बोधित करते हुए मोती सिंह ने कहा मुझे यह कहने में ये संकोच भी नहीं है, कि मेरे राजनीतिक जीवन के 42 सालों में मैने तहसील और थानों में ऐसा भ्रष्टाचार न सोच सकते थे न देख सकते थे वो अकल्पनीय है। बता दें पट्टी विधानसभा में 11 जुलाई को भाजपा द्वारा मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें योगी के पहले कार्यकाल में भाजपा के वरिष्ठतम नेता राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह कैबिनेट मंत्री रहे यही नही वह कल्याण सिंह की सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रहे और आज अपनी ही सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार पर उंगली उठाने से गुरेज नहीं रहा। उन्होंने सार्वजनिक मंच से खुले आम कहा की मैने अपने 42 साल के राजनीतिक कैरियर में इतना भ्रष्टाचार नही देखा जो अब देख रहा हूं। तहसील और थानों में ऐसा भ्रष्टाचार न सोच सकते थे न देख सकते थे वो अकल्पनीय है।

भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष उठाता रहा है सवाल..

योगी सरकार में भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष हमेशा से सवाल उठाता रहा है।विपक्ष के नेता अखिलेश यादव ने कई बार भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा है।अब भाजपा नेता द्वारा ही अपने सरकार बढ़ते भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने से सियासत गर्मा गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!